सागर

आंगनबाडी हड़ताल के तीसरे दिन महिला बाल विकास, परियोजना, सुपरवाइजर, पर्यवेक्षकों ने दिया समर्थन, रैली प्रदर्शन आज

सागर/आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका संघ की राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन हड़ताल स्थल पर महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर व सभी पर्यवेक्षकों ने आकर मांगों का समर्थन कर हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की। हड़ताल को संबोधित करते हुए संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परियोजना अधिकारी विजय जैन ने  कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं से तो भेदभाव कर ही रही है साथ ही महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का जन जन तक लाभ पहुंचाने वाले परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर व पर्यवेक्षकों के साथ भी सौतेला व्यवहार कर रही है। परियोजना अधिकारी विजय कोरी ने कहा कि सरकार की वेतन विसंगति से हम सभी परेशान है हमारा ग्रेड पे 2400 से 3600 किया जाए संविदा पर्येवेक्षक का नियमितीकरण बिना परीक्षा के किया जाए पर्यवेक्षक का प्रमोशन किया जाए महिला सशक्तीकण अधिकारी को परियोजना अधिकारी घोषित किया जाए। आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। पर्यवेक्षक संघ जिलाध्यक्ष श्रीमति नीरजा शुक्ला ने कहा कि आहरण एवं संवितरण अधिकार पुनः बापिस किए जाए। महिला बाल विकास विभाग में कई वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे अधिकारियों को नियमित किया जाए व प्रमोशन दिया जाए। आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं को रिटायरमेंट उपरांत 1 लाख एवं 75 हजार रूपये दिए जाए। संघ की अध्यक्ष श्रीमति लीला शर्मा ने कहा कि आज आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अनिश्चित कालीन हडताल में संयुक्त मोर्चा के साथ सुपरवाइजर परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षकों के शािमल होने से सरकार को हमारी मांगों को पूर्ण करना पडेगा।  श्रीमति शर्मा ने कहा कि 20 मार्च दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे हडताल स्थल तीन मढिया से  परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सभी एक होकर रैली निकालेगे जो तीन मढिया से बस स्टैण्ड, गोपालगंज होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर सागर को सौपा जाएगा। हडताल में शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, हेमराज आलू, सुपरवाइजर कल्पना साहू, कामिनी दुबे, रश्मि शर्मा, उर्मिला सरवैया, अल्का सेन, ममता निषाद, पर्यवेक्षक किरण भार्गव, ज्योति रावत, रचना चौरसिया, आरती चिरवैया, पूनम कबीर पंथी, नीरजा शुक्ला, सहित जिले भर की आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button