मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49 का पुतला दहन कर पेन्शनर्स
02 मार्च को केन्द्र के समान 38 प्रतिशत महँगाई राहत सहित अन्य माँगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे
सागर/राज्य शासन द्वारा पेन्शनर्स के साथ किये जा रहे अन्याय, छल एवं भेदभाव से व्यथित सागर जिले के पेन्शनर्स ने पेन्शनर्स एसोसियेशन मध्यप्रदेश के प्रान्तीय आव्हान पर जिला शाखा सागर के तत्वावधान में दिनाँक 02 मार्च 2023 दिन गुरुवार को मध्यान्ह 01ः 00 बजे से 02ः00 बजे तक श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के समक्ष पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर सागर में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेगें ।
हरिओम पाण्डेय प्रान्तीय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर ने उक्ताशय की जानकारी देते हुये बताया कि एक घण्टे के प्रदर्शन उपरान्त पेन्शनर्स मध्यान्ह 02ः00 बजे प्रभावी जुलूस/रैली के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित अपनी माँगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49 का पुतला दहन कर विरोध व्यक्त कर अपना रोष प्रकट करेगें । इसमें प्रान्त एवं जिले में मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल पेन्शनर्स एसोसियेशन की पूर्णतः सहभागिता एवं समर्थन हैं।
ब्रजबिहारी उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष ने बताया कि राज्य पेन्शनर्स को केन्द्र के पेन्शनर्स एवं राज्य शासन के अधिकारियों/कर्मचारियों के समान 38 प्रतिशत महँगाई राहत लेना शेष हैं। सरकार ने मनमाने ढंग से हम पेन्शनर्स को 05 प्रतिशत राहत अक्टूबर 2022 से दी है जबकि यह राशि भूतलक्षीय प्रभाव से दी जानी थी। राज्य सरकार द्वारा जुलाई 2019 से मनमाने ढंग से महँगाई राहत दी जा रही हैं इस प्रकार महँगाई राहत रोकना और पेन्शनर्स की बकाया राशि रोकना पेन्शनर्स के साथ बेईमानी, अन्याय, छल एवं भेदभाव हैं। छठवें वेतनमान का 32 माह और सातवें वेतनमान 27 माह की एरियर्स राशि, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49 (6) विलोपित करने, पेन्शनर्स को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने सहित अन्य माँगों की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं । इससे व्यथित पेन्शनर्स विगत एक वर्ष से आन्दोलनरत है , लेकिन सरकार पेन्शनर्स को निरीह और कमजोर समझ कर उनको नजर अन्दाज़ कर रही हैं।
हरिओम पाण्डेय प्रान्तीय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर ब्रजबिहारी उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष, व्ही. एस. पाण्डेय संरक्षक, अरविन्द चौबे जिला सचिव, बलराम शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष, एस.के. कुरैशी, रघुनन्दन तिवारी , अमरजीत सिंह सालूजा, आर.एल. शुक्ला, शिवराज सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, सुदामा प्रसाद रैंकवार प्रवक्ता, बी.डी. साहू , प्रदीप कुमार श्रीवास्तव , श्रीकान्त घोटकर, यू.एस. पाण्डेय , मुन्नालाल सेन, हरिमोहन शर्मा, श्यामकान्त तिवारी, भरत सिंह ठाकुर, सत्यनारायण सोनी, सुखराम सिंह ठाकुर, व्ही.के. मिश्रा, जगदीश प्रसाद पाठक, रामगोपाल यादव, रामकरण रावत, सत्यनारायण सोनी सहित पेन्शनर्स एसोसियेशन मध्यप्रदेश जिला शाखा सागर एवं मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल पेन्शनर्स एसोसियेशन सागर क्षेत्र सागर के समस्त पदाधिकारियों ने सभी पेन्शनर्स साथियों से 02 मार्च 2023 को मध्यान्ह 01ः 00 बजे से 02ः00 बजे तक आयोजित प्रदर्शन एवं तत्पश्चात जुलूस / रैली में सम्मिलित होकर एकजुटता के साथ अपनी आवाज़ को मुख्यमंत्री मानन्ीय शिवराज सिंह जी की सरकार तक पहुँचाने का आव्हान किया है।