सागर/ सागर जिले के नगर परिषद बंडा के वार्ड क्रमांक 5 में रहने और बीड़ी का काम करने वाली पूना बाई अहिरवार अब बहुत खुश है और सुकून से है। पूनाबाई और उसके परिवार को पहले मकान में रहने में बहुत परेशानी होती थी। बरसात का पानी घर में भर जाता था। छत से भी पानी आता था परिवार को पूरी रात जाग कर बितानी पड़ती थी। इससे बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी होती थी। पूनाबाई की मासिक आमदनी इतनी नहीं थी कि वह पक्का मकान बना सके। फिर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला। जिसके माध्यम से उसे 2.50 लाख रू. की राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उसने पक्का मकान बनाया। आज वह परिवार सहित अपने पक्के मकान में रहते है। अब उसके बच्चों की पढ़ाई में भी काई परेशानी नहीं होती और बाकी समस्याओं से भी छुटकारा मिल गया है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती है।



