सागर

कन्या पूजन से शुरू हुई आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की 6वे दिन की हडताल

सागर/आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका संघ की राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में छठवे दिन भी जारी रही। हडताल के छठवे दिन जिले भर की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोचारण विधि से 11 कन्याओं का पूजन कर नवदुर्गा मातारानी से मांगे पूरी करने की अर्जी लगाई। संघ अध्यक्ष श्रीमति लीला शर्मा ने कहा कि हडताल के छठवे दिन भी जिले की परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजरों का समर्थन मिल रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। हडताल में परिसंघ संयुक्त सचिव लखन अहिरवार जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधारी ने हडताल पर पहुंचकर समर्थन किया। छठवे दिन हड़ताल में शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी, प्रतिमा चौहान, गुडडी अहिरवार, राजश्री दुबे, ममता द्विवेदी, शिमला चौबे, सुनीता जैन, उषा बडौनिया, रश्मि पाण्डेय, विनीता राजपूत, बसंती साहू, सुनीता जैन, सुरभि पटैल, माया अहिरवार, सरला मिश्रा, क्रांति विश्वकर्मा, निशा साहू, शिल्पी कोरी, निधि चौरसिया, चन्द्रवती लोधी, मंजू सोनी, भारती अहिरवार, अंजू तिवारी, संध्या जैन, दुर्गेश कोरी, माया अहिरवार  सहित अनेक जिले भर की आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका सहित परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button