वैश्य महासम्मेलन द्वारा 2100 वृक्षों का वितरण

सागर, पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन द्वारा चकरा घाट पर 2100 वृक्षों का वितरण किया गया। आयोजन में प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता, युवा प्रदेश महामंत्री सचिन जैन, संभागीय अध्यक्ष गिरजेश सोनी, संभागीय महिला अध्यक्ष विनीता केसरवानी जिला प्रभारी श्रेयांश जैन, जिला प्रमुख गजेंद्र गुप्ता, युवा संभागीय अध्यक्ष नितिन जैन ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवकुमार ताम्रकार जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की। निकेश गुप्ता ने बताया कि संगठन का यह 10 वाँ आयोजन है जिसे समाज सेवी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जी गुप्ता की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाता है। संगठन की यह अनूठी पहल है, जिसमें पूर्वजों की याद में प्रत्येक व्यक्ति को शपथ पत्र भरवा कर यह वृक्ष वितरित किये जाते हैं। इससे एक तरफ प्रकृति संरक्षण में मदद मिलती है दूसरी तरफ हमारी धार्मिक भावनाएं भी पूर्ण होती हैं। सचिन जैन ने संगठन के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि निरंतर सामाजिक गतिविधियों एवं नए-नए प्रयोगों के माध्यम से वैश्य महासम्मेलन ने कई सारगर्भित कार्य किए हैं। गिरजेश सोनी ने कहा कि वैश्य समाज देश विकास में सबसे ज्यादा आर्थिक सहभागिता करता है, साथ ही सबसे ज्यादा सामाजिक कार्य भी करता है। विनीता केसरवानी, श्रेयांश जैन, गजेंद्र गुप्ता, विक्रम सोनी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अशोक का वृक्ष जिस घर में होता वहां कभी शोक नहीं होता, सारे अमंगल उसे घर से दूर हो जाते हैं। हमारे शास्त्रों में भी वर्णन है कि सीता मैया ने रावण से रक्षा के लिए अशोक वाटिका में ही शरण ली थी। रावण जब भी दुर्भावना से अशोक वाटिका में प्रवेश करता था तो अशोक के वृक्षों के कारण उसके विचार बदल जाते थे। नीरज गुप्ता अतुल ताम्रकार ने लोगों से शपथ पत्र करवाने में अहम भूमिका निभाई। भेंट किए गए वृक्षों में अशोक, तुलसी,आँवला, मीठी नीम प्रमुख रहे। आयोजन में हर व्यक्ति को एक वृक्ष पूर्वजों की याद में शपथ पत्र भरवा कर दिए गए। संचालन नितिन जैन ने किया एवं आभार विजय नीखरा ने माना भाग लेने वालों में मुख्य रूप से धन्नालाल ताम्रकार, संतोष सुहाने, शरद गुप्ता, निलेश जैन एम आर, अकलंक जैन, लकी सोनी, राजकुमार झुड़ेले, बद्री विशाल साहू, सुख जीवन सोनी, रामेश्वर सोनी, मनीष नेमा, जिनेश जैन, यशवर्धन गुप्ता, नीरज सोनी, नरेंद्र सोनी महेश जैन,मनोज बृजपुरिया,रमेश सुहाने, पूनम साहू, उषा ताम्रकार, संध्या केसरवानी, शशि साहू, रोहिणी साहू, आदि उपस्थित रहे

