*श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने संकल्प फाउंडेशन के साथ आयोजित किया भंडारा, रिशांक तिवारी ने किया प्रसादी वितरण*
*नवरात्रि के पावन पर्व पर भूतेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित की प्रसादी, सेवा और समर्पण का दिया संदेश*

सागर। : नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने संकल्प फाउंडेशन के साथ मिलकर भूतेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी शामिल हुए। उन्होंने अपनी ओर से भी भंडारे में प्रसादी वितरण किया और मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
धार्मिक आस्था और भक्तिभाव के साथ आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के साथ समाज में सहयोग और समरसता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से सेवा कार्यों को व्यापक रूप दिया जा सकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे आयोजनों में अपनी सहभागिता निभाते हुए सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।
भंडारे के आयोजन में रमेश्वर कोरी, विजय चंदू कोरी, राजेश कोरी, शैलेन्द्र पटेल, राजेश फुसकेले, इंद्रपाल रैकवार, आशीष कोरी, खचोरी मुरलीधर मामा, मनीषा जैन, दीपा प्रजापति, यशोदा कोरी, शुभम नामदेव, नमन चौबे एवं संचित शुक्ला सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।
श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति एवं संकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भंडारा श्रद्धा और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ।