सागर
एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
बल्देवगढ़ के कैलपुरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 320 बोरी खाद जब्त

टीकमगढ़। बल्देवगढ़ तहसील के ग्राम कैलपुरा में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया, तहसीलदार बल्देवगढ़ श्रीमती प्राची जैन, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री महक खत्री एवं राजस्व विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान श्री बलवान लोधी के मकान से उर्वरक की 320 बोरियां जब्त की गईं।
कार्रवाई के दौरान श्री बलवान लोधी ने प्रशासन को बताया कि उन्होंने अपना भवन ईशानगर निवासी श्री अमित अग्रवाल को किराए पर दिया था तथा उक्त उर्वरक उनके द्वारा ही भवन में रखा गया है।
प्रशासन द्वारा बोरियों के सैंपल लैब में जांच हेतु भेजे गए हैं मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।