मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक विजेताओं को दी बधाई
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 के मेन्स 400 एम टी 64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर श्री संदीप एवं कांस्य पदक जीतने पर श्री अजय कुमार, विमेन्स लांग जम्प टी 47 में रजत पदक जीतने पर सुश्री निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश, मेन्स जैवलिन थ्रो एफ 37/38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर श्री हेनी, बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स एसएल 4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर श्री नवीन शिवकुमार, बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स एसएल 3 स्पर्धा में श्री नितेश कुमार को स्वर्ण एवं श्री प्रमोद भगत को रजत पदक, मेन्स 1500 एम टी 46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री प्रमोद, आर्चरी मेन्स रिकर्व डबल्स स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर श्री हरविंदर सिंह एवं श्री विजय सुंडी, विमेन्स बैडमिंटन सिंगल्स एसएच6 में रजत पदक जीतने पर सुश्री नित्या श्री सुमति सिवन, टेबल टेनिस मेन्स डबल्स एमडी 4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री जेहान दोराब मदन एवं श्री शुभम वाधवा, विमेन्स बैडमिंटन सिंगल्स एसयू 5 में रजत पदक जीतने पर सुश्री तुलसीमथी मुरुगेसन, आर्चरी विमेन्स रिकर्व डबल्स में रजत पदक जीतने पर सुश्री भावना एवं सुश्री पूजा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि इन सभी खिलाड़ियों का यह कीर्तिमान विश्व पटल पर मां भारती को गौरवान्वित करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी आप सभी सफलता का सर्वोच्च शिखर प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और परिश्रम देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।



