सागर
नगर निगम आयुक्त द्वारा डेयरी विस्थापन हेतु सख्त कार्रवाई प्रारंभ की सूबेदार वार्ड की 5 डेयरियों से जानवरों को पकड़ कर हफसिली भेजा

sagar / नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शहर में स्थित डेयरियों को डेयरी विस्थापन परियोजना हफसिली में भूखंड आवंटित होने के बाद भी शिफ्ट न करने पर मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई प्रारंभ कराई और जानवरों को पकड़ कर वाहन द्वारा हफसिली भेजा। निगमायुक्त ने सूबेदार वार्ड में कल्लू यादव, राजेश यादव, कुंजी साहू, सुरेश साहू एवं पप्पू साहू के जानवरों को पकड़कर हफसिली भेजा। निगमायुक्त ने सभी डेयरी संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि आज ही आवंटित प्लाट पर डेयरी शिफ्ट करें अन्यथा संबंधित डेयरी संचालकों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जावेगी।
