मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 111 तीर्थयात्री श्रवणबेलगोला यात्रा पर जाएंगे

सागर/
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को सागर जिले से 111 तीर्थयात्रियों का श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर जाना प्रस्तावित है। यात्रियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार सभी तीर्थयात्रियों को प्रदाय किए गए टिकट, फोटो एवं आधार कार्ड के साथ 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे तक कार्यालय कलेक्टर, जिला सागर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। कार्यालय कलेक्टर, जिला सागर से चयनित तीर्थयात्रियों को बस द्वारा बीना जंक्शन के लिए रवाना किया जाएगा। तीर्थयात्रियों को मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी कपड़े, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री जैसे कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, आवश्यक दवाइयां एवं दाढ़ी बनाने का सामान साथ रखने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी यात्रियों को अपना मूल आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

क्रमांक 285/3120/2026 Photo  00

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button