सागर

आदिवासी उत्थान महासंघ ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा 

बुधनी में आदिवासियों पर हुए अत्याचार और भोपाल में पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग 

खुरई। मंगलवार को आदिवासी उत्थान महासंघ के तत्वाधान में खुरई आदिवासी समाज के लोगों ने  बिधानसभा क्षेत्र बुदनी में आदिवासीयो पर अत्याचार और भोपाल में आदिवासी छात्राओं के सामने दो पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम सतीश वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उल्लेख है कि  बुदनी बिधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमी में 11 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश वन विकाश निगम की टीम भारी अमलों के साथ गाव पहुंची और अतिक्रमण हटाने के नाम पर कारवाही की गई। जिसमें बरेला आदिवासी समुदाय के 12 परिवारों के घर बुलडोजर से तोड़ दिए, फसलें नष्ट कर दी। उक्त मामले को उचित जाँच कराकर जिम्मेदार अदिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा है इस मामले में बेघर हुए परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से भोपाल में छात्राओ के समक्ष दो पुलिस कर्मियों द्वारा आदिवासी समाज के सम्मान, संस्कृति एवं स्वाभिमान के प्रतिक जय जौहर शब्द के प्रति कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है जिससे आदिवासी समाज की भावनाये आहात हुई है। उक्त मामले की तत्काल निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर , कठोर कानूनी कारवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी या कर्मचारी किसी समाज के प्रति अपना नहीं करे। साथ ही उन्होंने कहा है  मामले में शीघ्र एवं उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो आदिवासी उत्थान महासंध मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में डीजीपी  कार्यालय भोपाल के समक्ष लोकतान्त्रिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button