सागर
संस्कृति एवं इतिहास को याद रखने वाले हमेशा ध्येय की प्राप्ति करते हैं – विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन
जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूर्व छात्रों की रैली का किया गया भव्य स्वागत, गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन

शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व छात्रों की अविराम वाहन रैली का भव्य आयोजन
सागर। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपरपज स्कूल), वर्तमान उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा अविराम वाहन रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली के शुभारंभ अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने विद्यालय परिसर में उपस्थित पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति एवं इतिहास को याद रखने वाले हमेशा अपने ध्येय की प्राप्ति करते हैं और जीवन में निरंतर प्रगति करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर तिवारी, श्री अखिलेश पाठक, श्री विनय रंजन श्रीवास्तव, श्री दिलीप श्रीवास्तव, श्री विकास चौकसे सहित अन्य पूर्व छात्रों द्वारा विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।