सागर

प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं सभी विभाग नवाचारों सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें -कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल

एमपी फार्मगेट एप पर किसानों का पंजीयन बढ़ाएं, नरवाई जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही करें

सागर /
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य विभागों की बैठक लेकर उनके अंतर्गत संचालित योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, उपसंचालक उद्यानिकी श्री पीएस  बडोले उपसंचालक पशुपालन डॉ. डीडी चढ़ार , डीएमओ श्री रोहित बघेल, जीएम सीसीबी श्री नीरज दुरेज़ा
सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने खरीफ फसल कटाई एवं रबी सीजन की फसलों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने फसल बीमा योजना, एनएमएनएफ योजना की प्रगति की समीक्षा, पीजीएस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की संख्या, ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई क्षेत्र, प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली एवं सूक्ष्म सिंचाई योजना के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बीज गुण नियंत्रण के तहत की गई कार्यवाही, पौध संरक्षण एवं नरवाई प्रबंधन की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं की कम रिपोर्टिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं निर्देश दिए कि नरवाई जलाने की घटनाओं पर सख्ती से कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने जिले में प्रमाणित बीज की उपलब्धता की जानकारी ली एवं बीज प्रमाणीकरण की प्रक्रिया जानी। ई-मंडी प्रक्रिया के अंतर्गत मंडीवार संव्यवहार के औसत संपादन समय की जानकारी ली। जिले की मंडियों में क्लीनिंग, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग प्लांट की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एमपी फार्मगेट पर किसानों के कम पंजीयन पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शासन द्वारा संचालित एमपी फार्मगेट एप पर अधिक से अधिक संख्या में किसानों को लाया जाए।

कलेक्टर ने पीएमएफएमई योजना का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिले में शेडनेट हाउस की स्थिति की समीक्षा की तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार के निर्देश दिए। क्षीरधारा ग्राम योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष के लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी, मुख्यमंत्री गौसेवा योजना, वृन्दावन ग्राम योजना की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026 के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी, जिले के जलाशयों में केज स्थापना की स्थिति, मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना की प्रगति की समीक्षा की एवं लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अल्पावधि ऋण, नवीन केसीसी कार्ड, कवच योजना की प्रगति, पैक्स सदस्यता, जिले में कार्यशील दुग्ध उत्पादन समितियों की जानकारी, फसल ऋण सरलीकरण योजना, जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति तथा विभागीय न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट, आंकड़े एवं प्रस्तुतीकरण समय पर तैयार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button