सागर/ श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन सागर द्वारा न्यू कलेक्ट्रेट परिसर एवं पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ । श्रीराम सेवा समाज सेवा एवं समाज कल्याण संगठन विगत 30 वर्षों से शहर के अनेकों स्थान पर निःशुल्क प्याऊ का कार्य करते है। श्रीराम सेवा समाज कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. महादेव प्रसाद दुबे, श्री प्रकाश दुबे द्वारा निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। उन्होनें कहा कि शहर के अनेकों प्रमुख स्थान बस स्टैण्ड, एस.डी.एम. कार्यालय, नई कलेक्ट्रेट, खुरई बस स्टैण्ड, तीन बत्ती, चौकी, जैसे प्रमुख स्थानों पर भी शीघ्र ही निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया जाएगा। श्री दुबे ने कहा कि इससे बडा पुण्य किसी भक्ति में नहीं है जो लोगों के कण्ठ तर कर दे। उक्त शुभ अवसर पर पं. प्रकाश दुबे, शैलेष वर्मा, पं. गोविन्द पाठक, राजू नामदेव, शेखर तिवारी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, मोनू वर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राजू नामदेव सहित संगठन के सदस्य उपस्थित थे। ़
Related Articles
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे।
February 9, 2026
शिवराज का बड़ा बयान: किसानों के हितों से समझौता नहीं, भारतीय मसालों को मिलेगा वैश्विक बाजार
February 9, 2026

