मध्य प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में पुष्प वर्षा कर अग्रवाल समाज की शोभायात्रा का स्वागत

 

टीकमगढ़। आज शहर में अग्रवाल समाज की शोभायात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज शहर के विभिन्न चौराहों से निकली अग्रवाल समाज की भव्य शोभायात्रा का लक्ष्मी प्रिंटिंग प्रेस के पास भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया, जहां पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया।इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गोयल, भाजपा महामंत्री मनोज देवलिया, वरिष्ठ नेता प्रतेंद्र सिंधई, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, पुष्पा यादव,रश्मि गोयल, संध्या सोनी,विभा श्रीवास्तव, संतोष कुमार, जाहिद खान, अंशुल सोनी, अभिषेक सोनी,नूर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि अग्रवाल समाज का यह भव्य आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है। भाजपा हमेशा से ही हर समाज के गौरव, परंपराओं और धार्मिक आयोजनों का सम्मान करने तथा उसमें सहभागी बनने के लिए अग्रसर रही है। आज की यह पुष्प वर्षा इसी आत्मीयता और एकजुटता का जीवंत प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button