सागर

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता

विगत 2 दिनों में 2 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त

धार, रतलाम, खरगोन एवं सीधी में कार्रवाई कर गांजे के 2,083 हरे पौधे और 22 किलोग्राम गांजा जब्त

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दो दिनों में धार, रतलाम, खरगोन एवं सीधी जिलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गांजे के 2,083 हरे पौधे, जिनका कुल वजन 1,842.307 किलोग्राम है, तथा 22 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

धार-तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 1,121 पौधे जब्त

थाना टाण्डा पुलिस ने ग्राम पुरा में कपास के खेत से गांजे के 855 पौधे, वजन 900.77 किलोग्राम, कीमत 90 लाख 7 हजार 700 रुपये, जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

वहीं, थाना डही पुलिस ने ग्राम बोडगांव में खेत से 206 पौधे, वजन 406.74 किलोग्राम, कीमत 61 लाख 11 हजार रुपये, जब्त किए।

इसी प्रकार थाना धामनोद पुलिस ने ग्राम कच्छवानिया के गिनावापुर में चम्पू पिता सखाराम के तुअर के खेत से गांजे के 60 पौधे, वजन 49.267 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये, जब्त किए।

इस प्रकार धार जिले के टाण्डा, डही एवं धामनोद पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 1,121 हरे पौधे, वजन 1,356.777 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1 करोड़ 55 लाख 68 हजार 700 रुपये, जब्त किए है। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

रतलाम- गांजे के 880 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

थाना शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में कार्रवाई कर खेत से गांजे के 880 हरे पौधे, वजन 280.65 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 28 लाख 6 हजार 500 रुपये, जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

खरगोन- अवैध गांजे के 82 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

थाना भीकनगांव पुलिस ने ग्राम बैडछा में कपास एवं मिर्ची की फसल के बीच की जा रही गांजे की अवैध खेती का पता लगाकर 82 हरे पौधे, वजन 204.88 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये, जब्त किए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीधी- 22 किलोग्राम गांजा जब्त

सीधी पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार 2.0” के तहत ग्राम विजयपुर में दबिश देकर 22 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये, जब्त किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस गांजे के स्रोत एवं अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन, भंडारण, विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती या कारोबार से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button