सागर

सान कल्याण घोषणाओं से नहीं,खेतों तक खाद,बिजली,उचित मूल्य और आर्थिक सुरक्षा से संभव……..सुरेन्द्र चौधरी 

सागर /  मध्य प्रदेश सरकार के कृषि एवं सहकारिता पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सागर जिले सहित प्रदेश के किसानों की गहराई गंभीर समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा हैं।उन्होंने कहा कि सागर जिले सहित मध्य प्रदेश का अन्नदाता किसान खाद की किल्लत,बिजली संकट,खेती की बढ़ती लागत,फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने और कर्ज के बोझ से परेशान है,जहा एक ओर प्रदेश सरकार किसान कल्याण के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थक रही है वहीं दूसरी ओर किसान अपनी खेती और आजीविका बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।श्री चौधरी ने कहा कि अन्नदाता किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान कल्याण केवल घोषणाओं से नहीं,बल्कि खेतों तक खाद,बिजली,उचित मूल्य और आर्थिक सुरक्षा पहुंचाने से संभव है। प्रदेश सरकार को चहिये कि किसानों की जायज समस्याओं पर तत्काल निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करे, ताकि खेती सुरक्षित रहे और किसान सम्मान पूर्वक जीवनयापन कर सकें।पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने किसानों के हितार्थ प्रमुख मांगें प्रमुखता से उठाते हुये कहा हैं कि सागर जिले के प्रभावित विकासखंडों में तत्काल सर्वे कराकर सूखे की स्थिति का आकलन किया जाए साथ ही प्रभावित हुए पात्र किसानों को तत्काल राहत दी जावें।डीएपी और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति की जाए,ई-टोकन व्यवस्था सरल बनाकर ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा दी जाए तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाई जाए।कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए,बिजली कटौती, कम वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जावें।प्रभावित किसानों के कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के ब्याज में राहत दी जाए,ऋण पुनर्गठन तथा कर्जमाफी के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए।फसल नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समय पर मुआवजा दिया जाए।न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रभावी खरीदी,पारदर्शी तुलाई और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को कम दाम पर फसल बेचनें से बचाया जा सकें।नकली बीज,मिलावटी खाद और घटिया कीटनाशक बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान की रोकथाम तथा प्रभावित किसानों को राहत देने की व्यवस्था की जाए।छोटे किसानों को कृषि यंत्रों पर सहायता,कस्टम हायरिंग सेंटर और उचित दरों पर उपकरण उपलब्ध कराए जाएं साथ ही  किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सागर जिलें सहित प्रदेश के किसानों को राहत देनें उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देनें तथा अन्नदाता किसानों के हित में प्रभावी कार्यवाही की मांग की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button