सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी
स्व सहायता समूह से जुड़कर श्रीमती ठाकुर बनीं लखपति दीदी, सालाना आय एक से डेढ़ लाख रुपये
सागर, सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘कहानी सेवा की’ श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, सागर जिले के देवरी विकासखंड के ग्राम गोपालपुरा की निवासी श्रीमती अंगूरी ठाकुर की, जिन्होंने स्व सहायता समूह से जुड़कर अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। श्रीमती अंगूरी ठाकुर परिधि स्व सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह से जुड़ने से पहले वे घर का कार्य करती थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने ऋण प्राप्त कर कृषि गतिविधियों और आजीविका संबंधी कार्यों में उसका उपयोग किया। इससे उन्हें अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला।
आज अंगूरी ठाकुर की वार्षिक आय लगभग एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस आय के साथ वे लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हुई हैं। वे भविष्य में अपनी आय को और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। अंगूरी ठाकुर अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्व सहायता समूह और आजीविका मिशन से मिले सहयोग को देती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।