सागर

हृदय के अंदर रावण प्रवृत्ति को मारना है -निकेश गुप्ता

सागर , एकता समिति द्वारा भगवान गंज स्थित एक स्कूल के प्रांगण में दशहरा मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महासचिव निकेश गुप्ता थे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शरद गुप्ता ने की। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी रो.शरदकांत सोनी थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कमलचंद जैन ने मंगल भावना गीत गाकर मंगल प्रार्थना की ।
इस अवसर पर निकेश गुप्ता ने कहा कि दशहरा पर्व हमें यह शिक्षा देता है कि रावण को जलाकर हम दशहरा मनाते हैं परंतु इंसान के अंदर रावण प्रर्वती  को मारना ही सही दशहरा पर्व का उद्देश्य है। एकता समिति ऐसी अनोखी कार्यक्रम करती है जिससे समाज को प्रेरणा मिलती है। संस्थापक
रशीद भाई ने कहा कि नौ देवियों का रूप होती है कन्या आज सुरक्षित नहीं है हमें अपने अंदर इंसानियत को जगाना है और अंदर के रावण को मारना है।
राजेंद्र सोनी अनिल गंगवानी ने देवी मां के भजन सुनाए।
इस अवसर पर सुधीर जैन , प्रदीप समैया, अरुण जैन, सतीश खत्री, प्रमोद पटेल, चंपक भाई जैन ,संजय शास्त्री, अजीत जैन , राजेंद्र मलैया , निलेश समैया, शिवकुमार अग्रवाल, अनिल गंगवानी , प्रमोद चौरसिया , नीरज सेठ  महिला एकता समिति अर्चना समैया, चंद्रप्रभा जैन ,अनीता जैन ,सीमा गुप्ता , सुषमा मलैया,  वर्षा जैन, डाली खत्री, खुशबू पटेल
उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंपक भाई  ने किया। आभार व्यक्त शरद कांत सोनी  ने प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button