सागर

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा 2026 ने टीकमगढ़ में जगाई शिक्षा, कौशल विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता

 विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना, विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को AI के सदुपयोग एवं रोजगारोन्मुखी कौशलों की दी गई जानकारी

टीकमगढ़, । आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा 2026 के अंतर्गत छतरपुर संभाग की यात्रा मंगलवार को छतरपुर से प्रारंभ होकर पन्ना, दमोह एवं सागर होते हुए टीकमगढ़ पहुंची। टीकमगढ़ में विधायक श्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने आईसेक्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं आमजन को शिक्षा, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग अपनी शैक्षणिक गतिविधियों एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें तथा इनके संभावित दुष्प्रभावों से बचते हुए जिम्मेदारी के साथ तकनीक का इस्तेमाल करें।
शहर भ्रमण के दौरान आईसेक्ट जिला प्रबंधक कार्यालय में यात्रा का स्वागत किया गया। यहां उपस्थित विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात कौशल विकास यात्रा रैली के साथ क्रिएटिव कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, टीकमगढ़ पहुंची। यहां आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आईसेक्ट के राज्य समन्वयक एवं विषय विशेषज्ञ श्री आर. के. भारद्वाज ने विद्यार्थियों को कौशल विकास यात्रा के उद्देश्य, महत्व तथा युवाओं के भविष्य निर्माण में कौशल आधारित शिक्षा की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया। उन्हें बताया गया कि AI शिक्षा, शोध, रचनात्मकता एवं रोजगार के क्षेत्र में किस प्रकार उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही AI के जिम्मेदार उपयोग, संभावित दुरुपयोग तथा इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास, करियर के विकल्पों एवं बदलते समय में आवश्यक डिजिटल दक्षताओं के संबंध में करियर काउंसलिंग भी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button