सागर
सर्वर समस्या के कारण खाद वितरण से वंचित किसानों के टोकन की अवधि में दो दिवस की वृद्धि
शनिवार एवं रविवार को भी होगा उर्वरक वितरण, 30 अक्टूबर के किसानों के लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था
टीकमगढ़। जिला विपणन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि 30 अक्टूबर 2026 को सर्वर संबंधी समस्या के कारण विपणन संघ के भंडारण केंद्रों से कुछ किसानों को उर्वरक का वितरण नहीं हो सका। ऐसे किसान जिनके टोकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 थी, उनके टोकन की अवधि में दो दिवस की वृद्धि की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार एवं रविवार को भी उर्वरक वितरण करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 30 अक्टूबर 2026 के टोकनधारी किसानों के लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है।
समस्त किसान बंधुओं से अपील की गई है कि वे अपने टोकन में निर्धारित दिवस के अनुसार ही संबंधित गोदाम पर उपस्थित होकर उर्वरक प्राप्त करें, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
