सागर/
सागर जिले की ग्राम पंचायत पनारी के एक बुजुर्ग जिन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पक्का आवास (कुटीर), मुफ्त राशन और आर्थिक सहायता का निरंतर लाभ मिल रहा है।
शासन की इन योजनाओं से बुजुर्ग को जीवनयापन में सहारा मिल रहा है। पक्के आवास से सुरक्षित आश्रय मिला है, वहीं मुफ्त राशन और आर्थिक सहायता से दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में सुरक्षा और संबल प्रदान कर रही हैं।
इन सुविधाओं का लाभ मिलने पर बुजुर्ग ने सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। सेवा संकल्प अभियान 2026 का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना है।


