सागर

चंद्रा पार्क के संस्थापक स्व. डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ की प्रतिमा का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया लोकार्पण

विधायक निधि से स्थापित प्रतिमा के माध्यम से पार्क के संस्थापक के योगदान को किया गया स्मरण

सागर। सिविल लाइन स्थित चंद्रा पार्क के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ की प्रतिमा का लोकार्पण विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्क से जुड़े पुराने सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन स्थित चंद्रा पार्क का निर्माण स्वर्गीय डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ द्वारा कराया गया था। समय के साथ यह पार्क बदहाली की स्थिति में पहुंच गया था, तब विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने विधायक निधि से इसके संरक्षण एवं विकास की पहल की थी। तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इस पार्क का लोकार्पण किया गया था।
इसके पश्चात विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के प्रयासों से स्मार्ट सिटी के माध्यम से पार्क का व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण किया गया। आज यह पार्क अपने सुंदर एवं विकसित स्वरूप में सागर शहर की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक धरोहर के रूप में स्थापित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक सैर एवं मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं।
स्वर्गीय डॉ. सी.बी. सिंह ‘चंदू भैया’ के पार्क निर्माण एवं शहर के प्रति योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने अपनी विधायक निधि से उनकी प्रतिमा स्थापित करवाई। प्रतिमा लोकार्पण के अवसर पर पार्क से जुड़े पुराने सदस्यों एवं नागरिकों ने इस पहल के लिए विधायक श्री जैन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button