सागर

दिवाली के पूर्व आतिशबाजी विक्रेता संघ ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की मुलाकात,नव नियुक्त अध्यक्ष विकास केसरवानी के नेतृत्व में निवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं

सागर। दीपावली पर्व के पूर्व नगर के आतिशबाजी विक्रेता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विकास केसरवानी के नेतृत्व में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने विधायक श्री जैन से मुलाकात कर दीपावली पर्व की तैयारियों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया तथा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री उमंग गुप्ता, श्री किशन केसरवानी, श्री रोशन केसरवानी, श्री अंशुल गुप्ता, श्री राकेश गुप्ता, श्री निलेश जैन, श्री शुभम ठाकुर, श्री नीरज जैन, श्री मनोज जैन, श्री अजय खटीक, श्री चक्रेश जैन एवं श्री जीतू चौरसिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button