सागर

निगमायुक्त ने दीपावली पर्व पर कटरा बाजार में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु किया निरीक्षण

पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल के सामने लगेगा दीया, मूर्ति , रंगोली बाजार कटरा बाजार क्षेत्र में हाथठेले रहेंगे प्रतिबंधित, चिन्हित जगह पर प्लाट आवंटित किए जाएंगे तीनबत्ती से फन्नूसा कुआं तक बनेगी दोपहिया वाहनों की पार्किंग

 

पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल के सामने लगेगा दीया, मूर्ति , रंगोली बाजार कटरा बाजार क्षेत्र में हाथठेले रहेंगे प्रतिबंधित, चिन्हित जगह पर प्लाट आवंटित किए जाएंगे तीनबत्ती से फन्नूसा कुआं तक बनेगी दोपहिया वाहनों की पार्किंग

सागर/ननि। दीपावली पर्व पर कटरा बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और नागरिकों को आवागमन में परेशानी से बचाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कटरा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार में दुकानों के व्यवस्थित संचालन, पार्किंग व्यवस्था और सड़क पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के लिए निर्धारित स्थान तय करने पर जोर दिया, ताकि दीपावली के दौरान बाजार में जाम की स्थिति निर्मित न हो और नागरिक आसानी से खरीदारी कर सकें।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल के सामने व्यवस्थित रूप से दीया, मूर्ति , रंगोली आदि पूजन सामग्री का बाजार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व पर नागरिकों के आवागमन की सुविधा हेतु कटरा बाजार क्षेत्र में हाथठेलों पर व्यवसाय प्रतिबंधित रहेगा। तीनबत्ती से फन्नूसा कुआं तक दोपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की जाएगी। वहीं, फल विक्रेताओं को विजय टॉकीज मार्ग पर शिफ्ट किया जाएगा। फन्नूसा कुआं से कटरा मस्जिद तक सड़क पर केवल जमीन पर बैठकर दुकानें लगाने की व्यवस्था रहेगी।
निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि दुकानों एवं पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सड़क पर पेंट से मार्किंग कराई जाए, ताकि व्यापारी निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय करें और आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। उन्होंने उपायुक्त श्री एस.एस. बघेल एवं अतिक्रमण प्रभारी को कटरा बाजार क्षेत्र में सड़क पर व्यवसाय करने वाले सभी व्यापारियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्धारित स्थान आवंटित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चिन्हित जगह पर प्लाट आवंटित किए जाएंगे,हाथठेला पर रहेंगे पूर्णतः प्रतिबंधित- निगमायुक्त ने नगर निगम एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटरा बाजार क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर व्यापारियों को निर्धारित व्यवस्था की जानकारी दी जाए और समझाइश दी जाए कि दीपावली पर्व के दौरान वे केवल जमीन पर बैठकर ही व्यवसाय करें। हाथठेला पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। चिन्हित जगह पर प्लाट आवंटित किए जाएंगे। सड़क पर टेबिल, पलंग अथवा अन्य सामग्री रखकर व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर बाजार में आने वाले नागरिकों को सुगम आवागमन और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button