सागर
सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लें संकल्प – सांसद डॉ. लता वानखेड़े
कलेक्टर ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

सागर में बिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी
सागर /लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सागर में यूनिटी रन का आयोजन किया गया। सांसद डॉ. लता वानखेड़े, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी , कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी रन को रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि स्वतंत्रता के समय हमारा देश 565 से अधिक रियासतों में विभाजित था। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से इन रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इसी अतुलनीय योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को चिरस्थायी बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी रन हमें उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए सदैव संकल्पित रहना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेष द्विवेदी, एसडीएम श्री रोहित वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन , जिला परियोजना समन्वयक श्री गिरीश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी , भूतपूर्व सैनिक सहित बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
