इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम किया- एड.शाकिर खान

खुरई- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न, प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि व भारत के पहले गृहमंत्री व पूर्व उप-प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड.शाकिर खान के नेतृत्व में दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड.शाकिर खान ने कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की अखंडता व एकता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। जिसकी नींव सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके रखी थी। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद दुबे ने दोनों नेताओं के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड.शाकिर खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रसाद दुबे, घनश्याम साहू, सेवादल ग्रामींण अध्यक्ष नवल सेन, देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामचरण अहिरवार, मनोज जैन पुजारी, जितेंद्र राजपूत सिंगपुर, फूलसींग सेन, बंशी चढ़ार सतनाई, विशाल विश्वकर्मा, मलखान राजपूत, रामबाबू अहिरवार, अरमान मलिक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
