सागर

सुरक्षित बचपन अभियान-मेरा बचपन, मेरा अधिकार” के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसानाका सागर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सागर / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर श्री एम-के-शर्मा के मार्गदर्शन में एवं माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर श्री संतोष सैनी के निर्देशन में दिनांक 04-11-2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर द्वारा बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत उप-विषय मेरा बचपन मेरा अधिकार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसानाका, सागर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को विशिष्ट वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए श्रीमान रोहित शर्मा (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में जीवन जीने, शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम (POSCO Act) के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से कड़ा संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श (Good Touch & Bad Touch) के प्रति सजग रहने की शिक्षा दी। उन्होंने प्रेरित किया कि किसी भी असहज या डरावनी परिस्थिति में बिना किसी भय के अपने माता-पिता, शिक्षकों या अपने विश्वसनीय व्यक्ति को तुरंत बताएं और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लें।
शिविर के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा बाल अधिकारों और सुरक्षा पर केंद्रित एक शानदार नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने बहुत ही सरल और प्रभावी ढंग से समाज में बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया, जिसे सभी ने खूब सराहा। शिविर के माध्यम से समाज को भी यह संदेश दिया गया कि बचपन को सुरक्षित रखना केवल कानून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार, विद्यालय एवं संपूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उक्त शिविर में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
क्रमांक 34/3234/2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button