सागर

31 अक्टूबर को राजघाट जलावर्धन परियोजना में मरम्मत कार्य होने के कारण पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी

 

सागर / / राजघाट जल आवर्धन परियोजना अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, राजघाट के टांसफार्मर की मरम्मत के कार्य के कारण दिनांक 31.10. 2026 दिन शनिवार को शहर की जल आपूर्ति बंद रहेगी।
जलप्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन क्षेत्रों में दिनांक 31.10.2026 दिन शनिवार को पेयजल आपूर्ति प्रस्तावित थी, उन क्षेत्रों में दिनांक 01.11.2026 रविवार को सप्लाई की जावेगी एवं जिन क्षेत्रों में दिनांक 01.11.2026 को सप्लाई होनी थी वहां दिनांक 02.11.2026 दिन सोमवार को सप्लाई की जावेगी।
निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने जलप्रदाय शाखा एवं टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों/कर्मचारियों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट राजघाट के टांसफार्मर की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ।नगर निगम द्वारा नागरिकों से सहयोग एवं आवश्यकतानुसार जल का सीमित उपयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button