सागर /मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनातर्गत बहनों के खाते में योजना के एक हजार रू. आने से बहनें खुश है। वे इस राशि का उपयोग अपनी सुविधानुसार कर रही है। जिले के जैसीनगर ब्लॉक के ग्राम देवलचौरी की श्रीमती किरण अहिरवार, संगीता, और ममता पटेल बताती हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1000 रू. हमारे खाते में आ गए हैं। हम सभी इस योजना से बहुत खुश है। वे बताती है कि इस राशि का उपयोग उन्होंने साड़ी और चूड़ियां, कंगन आदि खरीदने में किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि लाड़ली बहना योजना की राशि 1000 रू. से बढाकर 3000 रू. कर देंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से महिलाओं की खुशी और ज्यादा बढ़ गई है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।



