सागर

विधायक प्रदीप लारिया ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, मकरोनिया चौराहा से बटालियन-संत रविदास स्मारक मार्ग का लिया जायजा

सागर / मकरोनिया: नार्यावली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रदीप लारिया ने आज मकरोनिया चौराहा से बटालियन होते हुए संत रविदास स्मारक तक निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।

लगभग 4.80 करोड़ रुपये की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस सड़क के पूर्ण होने से विधानसभा क्षेत्र के लगभग 40-50 गांवों को बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों का आवागमन बेहद आसान होगा तथा प्रमुख मार्गों तक उनकी पहुंच सुलभ हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रदीप लारिया ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च कोटि की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इस सौगात का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button