सागर
देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती पर भगवानगंज स्थित फिजियोथैरेपी में एकता समिति के तत्वाधान में श्रद्धापूर्वक याद कर नमन किया

SAGAR/ जन्म जयंती पर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा पूर्वक नमन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रोटरी क्लब के सदस्य श्री शिव कुमार अग्रवाल ने की उपस्थित सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र एवं एकता समिति के सर्वधर्म चित्र के समक्ष दीप प्रज्जुलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया
इस अवसर पर सुधीर जैन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल महापुरुष थे उनकी कुर्बानियों को हम कभी भी नहीं भूल सकते हैं इन्हीं के कुर्बानियों से हमें आजादी प्राप्त हुई आज हम शत-शत नमन करते हैं
समिति संस्थापक रशीद भाई ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी,जयंती एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर हम श्रद्धापूर्वक याद कर नमन करते हैं देश के लिए उनके महान योगदान को कभी नहीं भूल सकते कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत रत्न,से सम्मानित किया गया उनकी याद में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया आजादी के बाद 500 से अधिक स्वतंत्रता रियासतों को भारतीय संघ में मिलने का ऐतिहासिक कार्य सरदार पटेल ने किया इसी कारण उन्हें भारत का विस्मार्क भी कहा जाता है राजेंद्र सोनी मामा ने देश भक्ति गीत गाया नन्ना मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं बोलो सब मेरे साथ मिलकर जय हिंद जय हिंद,,,, गीत सुना का सभी को ताली बजाने पर जाने पर मजबूर कर दिया,,,,,
समाजसेवी गुजराती समाज की संस्थापक सदस्य श्रीमती लीलाबेंन पटेल के आकस्मिक स्वर्गवास हो जाने पर दिव्य आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कमलचंद जैन शरद गुप्ता चंपक भाईजैन संजय शास्त्री अजीत जैन प्रमोद पटेल रशीद भाई सुधीर जैन शिवकुमार राजेंद्र सोनी सभीने अपने-अपने विचार प्रकट कर नमन किया
कार्यक्रम का संचालन संजय शास्त्री ने किया आभार व्यक्त रशीद भाई ने व्यक्त किया

