सागर

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल स्थित निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की


सागर। । केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ने भोपाल स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान महापौर ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी एवं प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी के साथ स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंटकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल परिवार का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। मां का बिछड़ना परिवार के लिए ऐसी अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है । उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button